कंगना रनौत ने दी खुली चुनौती, कहा- 9 सितंबर को जाऊंगी मुंबई, किसी में हिम्मत है तो रोक ले

Summary :

कंगना ने ट्वीट कर कहा कि “मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई ना आऊं। इसलिए अब मैंने फैसला किया है कि मैं मुंबई जल्द आऊंगी।”

सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार सुर्खियों में रही अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब शिवसेना सांसद को खुली चुनौती दी है और कहा है कि वह 9 सितम्बर को वापस मुंबई आ रही है। अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। कंगना का यह ट्वीट शिवसेना सांसद द्वारा अभिनेत्री को मुंबई न लौटने की बात कहे जाने बाद की गयी है।

कंगना ने ट्वीट कर कहा कि “मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई ना आऊं। इसलिए अब मैंने फैसला किया है कि मैं मुंबई जल्द आऊंगी। मैं 9 सिंतबर को मुंबई आऊंगी और पहुंचने का टाइम भी सभी के साथ जरूर शेयर करूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।”

बता दें कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘‘ट्विटर पर बयानबाजी’’ करने के बजाय सबूतों के साथ पुलिस से संपर्क करना चाहिए और साबित करना चाहिए कि उन्होंने उन्हें (रनौत को) धमकी दी है। इससे पहले दिन में रनौत ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि राज्यसभा सदस्य राउत ने उन्हें खुलेआम धमकी दी थी और उन्हें मुंबई वापस नहीं आने के लिए कहा था।
राउत ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए अभिनेत्री का नाम लिए बिना कहा कि ‘‘ट्विटर पर बयानबाजी’’ करने के बजाय किसी को सबूत के साथ पुलिस और सरकार से संपर्क करना चाहिए।’’ रनौत ने ट्वीट करके कहा था, ‘‘मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जैसी क्यों लग रही है।’’ रनौत ने साथ ही गत एक सितंबर की एक खबर टैग की थी जिसमें राउत ने कथित तौर पर कहा था कि यदि वह शहर की पुलिस से डरती हैं तो उन्हें वापस मुंबई नहीं आना चाहिए।
अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें ‘‘फिल्म माफिया’’ की बजाय डर मुंबई पुलिस से लगता है। उन्होंने कहा था कि ‘बॉलीवुड में ड्रग माफिया’ का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस से सुरक्षा की आवश्यकता होगी और वह मुंबई पुलिस से सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी।

सुशांत केस : ड्रग एंगल की जांच तेज, रिया के भाई शोविक और मिरांडा को पूछताछ के लिए ले गयी NCB

Desk Team