कंगना ने सोनिया गांधी की चुप्पी पर साधा निशाना, कहा- मेरे साथ जो व्यवहार हुआ उससे आपको दुख नहीं ?

Summary :

कंगना ने ट्वीट कर कहा कि ”सोनिया गांधी जी, एक महिला होने के नाते क्या जिस तरह आपकी महाराष्ट्र की सरकार ने मेरे साथ बर्ताव किया उससे आपको दुख नहीं हुआ।”

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जुबानी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई में बीएमसी अधिकारियों द्वारा कंगना रनौत के कार्यालय के कुछ हिस्सों को गिराये जाने के बाद अभिनेत्री ने को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर ” सत्ता के दुरुपयोग ” का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी आवाज दूर तक जाएगी। इस बीच अभिनेत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूरे मामले पर चुप्पी को लेकर निशाना साधा है।

कंगना ने ट्वीट कर कहा कि ”सोनिया गांधी जी, एक महिला होने के नाते क्या जिस तरह आपकी महाराष्ट्र की सरकार ने मेरे साथ बर्ताव किया उससे आपको दुख नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि क्या आप अपनी सरकार से डॉ अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखने का अनुरोध नहीं कर सकते?

कंगना ने सोनिया से कहा कि “आप पश्चिम में पले बढ़े हैं और भारत में रहते हैं। आप महिलाओं के संघर्ष से अवगत हो सकते हैं। जब आपकी खुद की सरकार महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है और कानून और व्यवस्था का मजाक बना रही है, तो इतिहास आपकी चुप्पी और उदासीनता का न्याय करेगा। मुझे उम्मीद है कि आप हस्तक्षेप करेंगे।”
अभिनेत्री ने कहा कि “महान बाला साहेब ठाकरे मेरे सबसे पसंदीदा आइकॉन में से एक हैं, उनका सबसे बड़ा डर था किसी दिन शिवसेना गठबंधन करेगी और कांग्रेस बन जाएगी ।” कंगना ने कहा कि “मैं यह जानना चाहता हूं कि आज उनकी पार्टी की हालत को देखते हुए वह क्या महसूस कर रहे होंगे?”

Desk Team