यस बैंक घोटाले मामले में डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वाधवान और आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स के प्रवर्तक धीरज वाधवान की सीबीआई कस्टडी बढ़ाकर 8 मई तक के लिए कर दी गई है। सीबीआई ने 26 अप्रैल को कपिल और धीरज वधावन को हिरासत में लिया था।
जिसके बाद 26 अप्रैल को मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने दोनों को 27 अप्रैल तक सीबीआई की हिरासत में भेजा गया था। पुलिस ने दोनों को महाबलेश्वर स्थित क्वारंटाइन सेंटर से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें इस मामले में करीब 50 दिन पहले नामजद किया गया था। इस मामले में यस बैंक के सीईओ राणा कपूर भी अभियुक्त बनाए गए हैं।

सीबीआई के अनुसार 62 वर्षीय कपूर ने कपिल वधावन के साथ मिलकर यस बैंक के माध्यम से डीएचएफएल को वित्तीय सहायता देने के लिए एक आपराधिक षड्यंत्र रचा, जिसके बदले कपूर और उनके परिवार को अनुचित लाभ मिला।


Download Android App
Download iOS App



