लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

Karnataka: भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप- देश में दंगों को दे रही है बढ़ावा!, आतंकवाद को दिया जन्म

भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने शनिवार को विपक्षी दल कांग्रेस पर दंगों को बढ़ावा देने और राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले अराजकता की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया तथा उसे ‘भ्रष्टाचार की गंगोत्री’ करार दिया।

भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने शनिवार को विपक्षी दल कांग्रेस पर दंगों को बढ़ावा देने और राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले अराजकता की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया तथा उसे ‘भ्रष्टाचार की गंगोत्री’ करार दिया।
 राज्य में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों…
 जानकारी के मुताबिक  उन्होंने राज्य में साम्प्रदायिक झड़प और दंगे रोकने के लिए कड़े कानून बनाने तथा इन हिंसक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की संपत्ति जब्त करने की भी वकालत की।राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राज्य में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा नेताओं का तीन दल पूरे राज्य का दौरा कर रहा है।कतील ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कांग्रेस राज्य के लोगों को भ्रमित कर रही है और सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। विपक्षी दल होने के नाते उसे सरकार की जन-विरोधी नीतियों का विरोध करने और उसे चेतावनी देने का अधिकार है, लेकिन वह साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने में शामिल है।’’
भाजपा  ने कहा- कांग्रेस अपना रही है गलत तरीका
बेंगलुरु के डीजे हल्ली, शिवमोगा और हुबली में हुई हिंसाओं में कथित भूमिका तथा हिजाब विवाद पर विपक्षी दल के रुख को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कतील ने आरोप लगाया कि सत्ता से बाहर होने के बाद वह (कांग्रेस) गलत तरीकों से वापसी करना चाहती है।कतील ने कहा, ‘‘कांग्रेस का इस देश में दो योगदान है, एक उसने आतंकवाद को बढ़ावा दिया है–भिंडरावाला को किसने बनाया; दाउद इब्राहीम को किसने दुबई भागने दिया?… इसी मानसकिता के साथ वे दंगे भड़काना और अराजकता फैलाना चाहते हैं।’’उन्होंने कांग्रेस का दूसरा बड़ा योगदान ‘भ्रष्टाचार’ बताया। उन्होंने कहा कि नेहरू से मनमोहन सिंह तक उसके शासनकाल में चार लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए और सिर्फ लाल बहादुर शास्त्री के दामन पर एक भी दाग नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह कांग्रेस भ्रष्टाचार की गंगोत्री है। ’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + sixteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।