BREAKING NEWS

कांग्रेस और विपक्षी दलों ने BJP को घेरने को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की◾ आज CM ममता बनर्जी का केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर करेंगी धरना प्रदर्शन◾ अडाणी मुद्दे को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्रवाही 2 बजे तक स्थगित, कामकाज पर नहीं हुई कोई चर्चा◾दिग्विजय ने कहा- राहुल गांधी जी आप मेरे घर में रह सकते है ◾अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश में राज करना अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते हैं राहुल गांधी◾SC वर्ग के धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को भी अनुसूचित जाति श्रेणी में रखे जाने के लिए संविधान में संशोधन हो - मंत्री◾ कपिल सिब्बल ने PM मोदी के बयान पर किया पलटवार, JDU और UBT जैसे दल पहले आपके सहयोगे थे, अब वे भ्रष्ट है◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाया PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान’ चलाने का आरोप ◾Prayagraj: अतीक अहमद के भाई को सता रहा हत्या का डर, अशरफ बोला- 2 हफ्ते में मार दिया जाऊंगा◾अखिलेश यादव और दोस्त आरिफ सारस से मिलने पहुंचे कानपुर चिड़ियाघर, नहीं मिली अनुमति◾विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾दवा की गुणवत्ता को लेकर 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित◾'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾आज का राशिफल (29 मार्च 2023)◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे रामनगर ◾कांग्रेस एकजुटता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल में शीर्ष विपक्षी नेताओं की बुलाएगी बैठक ◾

Karnataka: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बोम्मई बोले- हार के भय से पीड़ित है कांग्रेस

 कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह ‘‘निम्न स्तर की राजनीति’’ कर रही है क्योंकि वह राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की हार के भय से पीड़ित है। बोम्मई ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि वह (राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू) दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगी।’’ राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार उतारने को लेकर सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के बावजूद मुर्मू का समर्थन करने के लिए जनता दल (एस) की कांग्रेस द्वारा आलोचना किये जाने के बारे में पूछे जाने पर बोम्मई ने कहा, ‘‘कांग्रेस हार के डर से पीड़ित है और हम हर जगह उनकी निम्न स्तर की राजनीति देख रहे हैं।’’

बोम्मई ने कहा, ‘‘कांग्रेस को समझना चाहिए 

उन्होंने कहा कि जद (एस) प्रमुख एच डी देवेगौड़ा ने मुर्मू के नाम की घोषणा के तुरंत बाद सिद्धांत के तौर पर अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि शिवसेना, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जैसी पार्टियां भी उनका समर्थन कर रही हैं। बोम्मई ने कहा, ‘‘कांग्रेस को समझना चाहिए कि कुछ चीजों में उन्हें अच्छाई के सिद्धांत का पालन करना होगा और राष्ट्रीय एकता की भावना को बनाए रखना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘न केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या राजग बल्कि कई विपक्षी दल भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के रूप में, मंत्री के रूप में और एक राज्यपाल के रूप में भी काम किया है। उन्होंने खुद को एक सक्षम प्रशासक के रूप में साबित किया है।’’

राजग के उम्मीदवार के रूप में एक आदिवासी नेता

बोम्मई ने कहा कि आदिवासी पृष्ठभूमि की एक उम्मीदवार का देश में सर्वोच्च पद पर पहुंचना भारतीय लोकतंत्र की जीवंतता और परिपक्वता को दर्शाता है। उन्होंने राजग के उम्मीदवार के रूप में एक आदिवासी नेता का चयन करके और पूरे देश में सामाजिक समानता का संदेश भेजकर एक आंदोलन तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि जीत के अंतर के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड टूटने की पूरी उम्मीद है।