मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी लड़ाई अपने चरम पर है। इस जंग में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बेंगलुरु में मौजूद कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने के लिए आज कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया। जहा से दिग्विजय सिंह को निराशा हाथ लगी है।
कोरोना वायरस : देश में 152 पहुंची संक्रमित लोगों की संख्या, नोएडा में 1 और बेंगलुरु में 2 नए मामले आए सामने
कर्नाटक हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारीज कर दी। याचिका में उन्होंने कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करने की अनुमति मांगी थी। बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया था।
वह बागी विधायकों से मिलने पहुंचे थे। हिरासत में लिए गए दिग्विजय सिंह ने पुलिस स्टेशन में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और उन्हें विधायकों से नहीं मिलने दिया जा रहा है।