कर्नाटक में पिछले काफी दिनों से सियासी हलचलों का दौर तेज था, जो सोमवार को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद समाप्त हो गया। इसके साथ ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के ऊपर चर्चा का विषय थोड़ा गरमा गया है।
ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अगले मुख्यमंत्री के बारे में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि इस बारे में फैसला पार्टी के संसदीय बोर्ड और भाजपा के विधायकों पर छोड़ दिया गया है।
सिंह ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, '' अभी मैं कुछ नहीं कहूंगा। भाजपा ससंदीय दल और पार्टी विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री को लेकर निर्णय लिया जाएगा।'' यह पूछे जाने पर कि बैठक कब होने की संभावना है? उन्होंने कहा कि इस समय वह कुछ नहीं कह सकते।
येदियुरप्पा के इस्तीफे के पीछे की वजहों के सवाल पर सिंह ने कहा कि वह खुद इस बारे में बता चुके हैं। अगले बेंगलुरु दौरे के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि इस बारे में वह बाद में बताएंगे। उल्लेखनीय है कि येदियुरप्पा ने मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
इससे पूर्व, येदियुरप्पा ने 75 साल से अधिक आयु होने के बावजूद उन्हें दो साल मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का धन्यवाद किया।