BREAKING NEWS

आज का राशिफल (21 मार्च 2023)◾महाराष्ट्र: सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल ली वापस, पुरानी पेंशन के बराबर मिलेगा लाभ◾केरल: अस्पताल में महिला के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, आरोपी अरेस्ट◾JDU चीफ ललन सिंह बोले- भाजपा देशभक्ति और देशद्रोह की परिभाषा तय नहीं कर सकती◾World Happiness Report 2023: टॉप पर फिनलैंड, भारत की रैंकिंग यहाँ जानें.!◾‘राहुल ने कुछ भी गलत नहीं कहा...’, महिलाओं के यौन उत्पीड़न वाले बयान पर बोले उमर अब्दुल्ला ◾उमेश पाल हत्याकांड: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, शूटर मोहम्मद गुलाम के मकान पर चला बुलडोजर ◾खालिस्तान पर वार... Amritpal फरार, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, जानें अब तक क्या-क्या हुआ? ◾पंजाब सरकार निर्दोष सिख युवकों की गिरफ्तारी करना बंद करे - SGPC प्रमुख◾‘10 लाख नौकरियों का ऐलान...BJP को बताया 40% कमीशन की सरकार’, कर्नाटक में राहुल ने फूंका चुनावी बिगुल ◾UP power strike: बिजली हड़ताल नुकसान पर HC सख्‍त, सरकार से मांगा हिसाब; कहा-लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं◾MSP मांग को लेकर किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात◾PM आवास योजना में हुई अनियमितताओं को लेकर ED की महाराष्ट्र के 9 जगहों पर छापेमारी ◾Delhi Assembly: विधानसभा में मनीष सिसोदिया को लेकर हुआ हंगामा, AAP को BJP ने भी पोस्टर से दिया जवाब◾कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद विजय संकल्प यात्रा रद्द◾लगातार बढ़ती जा रही मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत और बढ़ी◾कर्जमाफी व पेंशन संबंधी मांगें पूरी नहीं हुई तो मजबूरी में एक और आंदोलन करना पड़ेगा : SKM◾उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में एक बार फिर भूकंप के झटके हुए महसूस ◾ राजनीतिक इतिहास में काले दिन के तौर पर कांग्रेस ने मनाया आज गद्दार दिवस◾राहुल गांधी के बयान को लेकर लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित◾

Karnataka-Maharashtra border: अमित शाह आज सीमा विवाद पर दोनों राज्यों के CM से करेंगे मुलाकात

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर आज अहम दिन है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने दिल्ली में कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है।इस बैठक में विवाद को हल करने पर चर्चा की जाएगी। हालांकि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण फिलहाल कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद को लेकर जल्द कोई समाधान निकलने की उम्मीद कम है। 

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी हो गया है सतर्क 

बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के चार महीने पहले महाराष्ट्र के साथ दशकों पुराने सीमा विवाद के फिर सामने आने को लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी सतर्क हो गया है। यही वजह है इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। गृह मंत्रालय और अमित शाह दोनों राज्यों के बीच पहली बार सीमा विवाद का समाधान निकालने पर मध्यस्थता करेंगे।

 दोनों राज्यों के बीच बयानबाजी और विवाद बढ़ा 

दरअसल यह विवाद एक बार फिर बेलगावी पर दावेदारी को लेकर हुआ है। पिछले दिनों महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद तब और बढ़ गया जब दोनों राज्यों के सीमा क्षेत्र के अंदर एक-दूसरे के वाहनों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा पुणे में शिवसेना के कार्यकतार्ओं ने कर्नाटक की कई बसों पर कालिख भी पोती। हाल ही में दोनों राज्यों के बीच बयानबाजी और विवाद इसलिए भी बढ़ गया, क्योंकि महाराष्ट्र के मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई को बेलगावी जिला प्रशासन ने आने से रोक दिया।

दोनों CM के बीच यह पहली मुलाकात थी

गौरतलब है कि इससे पहले 12 दिसंबर को गुजरात में शपथ ग्रहण के मौके पर महाराष्ट्र और कर्नाटक में चल रहे सीमा विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी मुलाकात हुई थी। विवाद के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच यह पहली मुलाकात थी।