लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

कर्नाटक : दूसरी शादी के लिए पत्नी और दो बेटियों को उतारा मौत के घाट, 11 साल बाद गिरफ्तार हुआ पूर्व IAF सार्जेंट

असम में पुलिस की मदद से बेंगलुरु पुलिस ने भारतीय वायु सेना के एक सार्जेट को दूसरी महिला से शादी करने के लिए अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के आरोप में 11 साल बाद गिरफ्तार किया है

असम में पुलिस की मदद से बेंगलुरु पुलिस ने भारतीय वायु सेना के एक सार्जेट को दूसरी महिला से शादी करने के लिए अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के आरोप में 11 साल बाद गिरफ्तार किया है। हरियाणा के धरम सिंह यादव (54) को असम के एक शहर नेल्ली में गिरफ्तार किया गया, जहां वह अपनी दूसरी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस को उसके बारे में तब पता चला जब उन्हें पता चला कि वह अभी भी भारतीय वायुसेना से पेंशन प्राप्त कर रहा है।
वर्ष 1987 में हुआ था वायुसेना में भर्ती 
आरोपी  यादव 1987 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ था और 1997 में सेवानिवृत हुआ था। उनकी शादी नई दिल्ली के अनु यादव से हुई थी। उनकी 14 साल और आठ साल की दो बेटियां थी। सेवानिवृत्ति के बाद यादव ने बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरम में एक घर खरीदा और अपने परिवार के साथ रहने लगे। वह एक निजी कंपनी के क्रय विभाग में अधिकारी के पद पर कार्यरत था। यादव ने अविवाहित होने का दावा करते हुए दुल्हन की तलाश में मैरिज पोर्टल्स पर अपनी जानकारी अपलोड की थी। असम की एक महिला ने उसके प्रस्ताव में दिलचस्पी दिखाई थी और उससे शादी करने के लिए तैयार हो गई थी। दूसरी महिला से शादी करने की तैयारी करते हुए यादव ने अपनी पत्नी और दो बेटियों से पीछा छुड़ाने की योजना बनाई। वर्ष 2008 में उसने अपनी पत्नी अनु यादव और बेटियों पर लकड़ी के लट्ठे से हमला किया और उन सभी को मार डाला।
जेल जाने के बाद अस्पताल से हो गया था फरार 
पुलिस जांच से ध्यान भटकाने के लिए उसने पत्नी अनु यादव का गला काट दिया और सोने के जेवर भी छीन लिए। बाद में उसने पुलिस के सामने एक नाटक किया कि, लुटेरों ने उसकी पत्नी और बेटियों को सोने के गहनों के लिए मार डाला है। पुलिस ने परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाकर यादव पर शक किया और उसे अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। यादव को जेल भेज दिया था। 14 महीने जेल में बिताने के बाद उसने वहां से भागने की साजिश रची। पुलिस ने कहा कि यादव ने किडनी की समस्या होने का दावा किया और उसे अस्पताल ले जाया गया। वह किसी तरह मिर्च पाउडर अपने साथ ले गया। जेल अधिकारी उसे परामर्श के लिए यूरोलॉजी विभाग ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके साथ आए पुलिसकर्मियों को उसे पानी पिलाने को कहा। अस्पताल के अंदर जाते समय यादव ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका और फरार हो गया।
असम जाकर करली थी दूसरी पत्नी से शादी 
यादव फरार होने के बाद वापस अपने गांव हरियाणा चला गया था। वहा उसकी पहली पत्नी अनु यादव के परिवार और रिश्तेदारों ने उसका पीछा किया, इसलिए वह भागकर असम चला गया। उसने असमिया महिला से शादी कर ली, और अपना जीवन फिर से शुरू कर दिया। पुलिस टीम हरियाणा गई और स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल करने में कामयाब रही और पाया कि वह असम में रह रहा था। असम पुलिस के सहयोग से बेंगलुरु की टीम यादव को पकड़ने में कामयाब रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।