देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई के मद्देनजर कई राज्यों की सरकारों ने सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। उड़ाने रद्द होने की वजह से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उड़ान रद्द होने को लेकर कश्मीरी छात्रों ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इसका विरोध किया।
विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि हमने 27 और 28 मार्च को कश्मीर के लिए फ्लाइट का टिकट बुक करवाया था, लेकिन अब यह आदेश जारी किया गया है। अब हम क्या करेंगे? वहीं दुबई एयरपोर्ट पर 6 भारतीय पिछले पांच दिनों से फंसे हुए हैं। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत सरकार बाहर से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है, इसी के चलते दुबई में फंसे 6 भारतीय को स्वदेश वापसी के लिए कोई उड़ान नहीं मिल पा रही है।
आज से पूरा उत्तराखंड लॉकडाउन, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सिर्फ तीन घंटे ही खुलेंगी
दुबई में फंसे छह भारतीय विभिन्न यूरोपीय देशों से 18 मार्च को दुबई पहुंच थे और उन्हें उसी शाम नई दिल्ली जाने वाले विमान पर सवार होना था। लोकल मीडिया में छपी खबर के मुताबिक छह भारतीय विमान पर नहीं चढ़ पाए क्योंकि उसी दिन भारत ने यूरोप से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। तभी से वे यात्री दुबई हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर फंसे हुए हैं।