केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 21 वर्षीय आर्य राजेंद्रन को मेयर के रूप में चुना गया है। इतनी कम उम्र में ये उपलब्धि चौंकाने वाली है। वैसे तो वह विभिन्न पार्षदों के बीच ‘बच्ची’ जैसी हैं लेकिन आत्मविश्वास से भरी आर्या राजेंद्रन ने परिपक्व व्यक्ति की भांति शपथ ली। छात्रा से पार्षद बनी 21 वर्षीय नवयुवती ने उस दिन यह नहीं सोचा था कि वह शीघ्र ही मेयर के रूप में इस ऐतिहासिक सभागार में लौटेंगी।
यदि सभी चीजें उम्मीदों के अनुसार आगे बढ़ीं तो आर्या राजेंद्रन केरल की राजधानी की न केवल नयी बल्कि देश में सबसे कम उम्र की मेयर बन जाएंगी। इस अहम पद पर अतीत में कई हस्तियां आसीन रह चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, राजेंद्रन से पहले, सुमन कोली 2009 में 21 साल की उम्र में राजस्थान में भरतपुर निगम की महापौर बन गई थीं। नूतन राठौर को 2017 में फिरोजाबाद नगर निगम, यूपी के मेयर के रूप में चुना गया था, जब वह 31 साल की थीं।
बता दें कि आर्या राजेंद्रन के पिता पेशे से बिजली मिस्त्री हैं और उनकी मां एक गृहिणी और LIC एजेंट हैं। आर्य ने कहा कि उन्हें अभी तक उनकी उम्मीदवारी के बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया है लेकिन वह किसी भी कार्य को करने के लिए तैयार हैं।