केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जी-तोड़ कोशिश में लगी हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार राज्य में धुआंधार प्रचार कर रही हैं। इस दौरान मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद प्रियंका ने इस सप्ताह के अंत में एक बार फिर राज्य की राजधानी का दौरा करने का फैसला किया है।
उसकी मूल योजना के अनुसार, उन्हें केरल में दो दिन – मंगलवार और बुधवार बिताने थे, लेकिन मंगलवार को एक अच्छे शो ने उन्हें शनिवार को एक बार फिर यहां आने के लिए विवश कर दिया। केरल में 6 अप्रैल को मतदान होगा। मंगलवार को उन्हें रोड शो में विशाल जनसमर्थन मिला, जिसके बाद सभी पूर्वनियोजित कार्यक्रम धरे के धरे रह गए और नेमोम में चुनावी सभाओं में भाग नहीं ले पाई, जहां कांग्रेस ने अपने स्टार उम्मीदवार, लोकसभा सदस्य और के.के. करुणाकरण के बेटे के. मुरलीधरन को चुनाव मैदान में उतारा है।
प्रियंका गांधी ने अत्तुकल मंदिर में पूजा की, यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में दिखे लोग
मुरलीधरण बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन से मुकाबला कर रहे हैं। संयोग से, नेमोम एकमात्र सीट है, जहां बीजेपी 2016 के विधानसभा चुनाव में 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में जीतने में कामयाब रही। तब इस सीट पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के एक सहयोगी ने चुनाव लड़ा था और उम्मीदवार लगभग 13,000 वोटों से जीतने में सफल रहे।
मंगलवार शाम को, प्रियंका को नेमोम में एक रोड शो आयोजित करना था, लेकिन कोल्लम से उनके देर से आने के कारण, यह नहीं हो सका, जिसके बाद मुरलीधरन ने अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। प्रियंका ने मंगलवार को अलप्पुझा, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम जैसे जिलों में एक बड़ा प्रभाव पैदा किया और बुधवार को वह त्रिशूर में भारी भीड़ खींचने में कामयाब रही।


Download Android App
Download iOS App



