केरल की वाम सरकार अकसर कांग्रेस के निशाने पर रहती है, कई बार कांग्रेस आरोप लगा चुकी है कि वह लोगों को गुमराह करने की राजनीति करती है। लेकिन इस बार केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को कांग्रेस, भाजपा और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय परिद्वश्य में देखा जाए तो कांग्रेस भाजपा का समर्थन कर रही है और इस पार्टी को भाजपा के विकल्प के तौर पर नहीं देखा जा रहा है।
कांग्रेस को भाजपा के विकल्प के तौर पर नहीं देखा जा सकता
विजयन ने अपने गृह जिले कन्नूर में पार्टी की बैठक के दौरान कहा कांग्रेस को भाजपा के विकल्प के तौर पर नहीं देखा जा रहा है और इसी वजह से तमिलनाडु में द्रमुक ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अधिक सीटें नहीं दी थीं। अब वाम दल और आगे जाकर विभिन्न क्षेत्रीय दलों को एकजुट करेगा और अपने को कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उभारेगा।
पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में क्या हुआ है
उन्होंने कहा कि भाजपा देश पर कॉरपोरेट जगत के लिए शासन कर रही है और इस बात को समझना चाह रही है कि पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में क्या हुआ है जहां वाम दल काफी लंबे समय से सत्ता में हैं। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर आत्म अवलोकन किया जाना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हुआ और इसी से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा। विजयन ने कहा हमें लोगों का भरोसा हासिल करने के लिए बेहतर तरीके से शासन चलाना चाहिए क्योंकि हमने अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के जरिए एक जीवंत विकल्प लोगों को दिया है।
दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश- अदालतों में सुरक्षा प्रबंधों की समय-समय पर समीक्षा करे पुलिस
वे लोगों के बीच विभाजन की दीवार खींचना चाहते हैं
उन्होंने कांग्रेस नीत संयुक्त वाम मोर्चा के दूसरे बड़े घटक आईयूएमएल पर बरसते हुए कहा कि वे लोगों के बीच विभाजन की दीवार खींचना चाहते हैं और यह इस बात से साबित होता है जिस तरह से उन्होंने वक्फ बोर्ड में नियुक्तियों के मामले में अपना रूख दिखाया था।
उन्होंने कहावक्फ बोर्ड में होने वाली सभी नियुक्तियों को लोक सेवा आयोग के माध्यम से कराने के बोर्ड के आग्रह के बाद हम इस मामले में सदन में एक विधेयक लाए थे और उस समय बोर्ड ने कहा था कि बोर्ड में काम कर रहे सभी कर्मचारियों के हितों को सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद इस विधेयक को मंजूरी दी गई और इस कानून के तहत सभी नियुक्तियों को लोकसेवा आयोग के जरिए कराने की बात कही गई।
सही समय है जब आपको इस बात को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए
मगर इसके बाद उन्होंने छवि धूमिल करने संबंधी एक अभियान चलाया और कई मसलों को खड़ा किया। विजयन ने कहा यही सही समय है जब आपको इस बात को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि आप क्या हैं तथा यह भी याद रखना है कि मलाप्पुरम में वोटों के बीच का अंतर आपके यूडीएफ तथा वाम दलों के बीच बहुत ही कम है। आपकी हालत कमजोर होती जा रही है।