सबरीमला मंदिर के मंगलवार को तड़के मरकूताम-चंद्रनंदना मार्ग से गुजरते समय श्रद्धालुओं पर पेड़ गिर जाने की वजह से 11 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आज तड़के करीब दो बजे हुए इस हादसे में घायल 11 श्रद्धालुओं में से छह की हालत गंभीर बताई जाती है।
महाराष्ट्र मामला: कांग्रेस ने की SC के आदेश की प्रशंसा, बीजेपी-अजित पवार सरकार पर बताया ‘तमाचा’
अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि क्या श्रद्धालु मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसे के चलते बिजली और टेलीफोन के केबल टूट गए।
एनडीआरएफ के आपात अभियान दल की मदद से, पेड़ की शाखाएं हटाई गईं और घायलों को पम्बा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि कम से कम छह घायलों को कोट्टायम मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



