नयी दिल्ली : किसानों के मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के मकसद से कांग्रेस का किसान प्रकोष्ठ आगामी 23 अक्टूबर को ‘संसद घेराव’ करेगा। ‘किसान खेत मजदूर कांग्रेस’ के अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘आने वाली 23 तारीख को संसद को घेराव करने का निर्णय किया गया है। मोदी सरकार से उनके द्वारा दिए हुए आश्वासन का जवाब मांगना है और हिसाब भी मांगना है ।’’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ किसानों के साथ मोदी सरकार और भाजपा शासित राज्यों में विश्वासघात हुआ और उसका परिणाम ऐसा हुआ कि किसानों की आत्महत्या (की घटनाओं) में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई।’’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को इस प्रदर्शन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।


Download Android App
Download iOS App



