लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

LIVE : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-61 सीटों के साथ कांग्रेस को बहुमत, 15 सीटों पर थमी बीजेपी

अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केन्द्रों में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रत्येक स्तर पर पहचान पत्र की जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार की सुबह वोटों की गिनती शुरू हो गई। शाम तक राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री रमन सिंह और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत 1,269 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला हो जाएगा। तथा साथ ही नई सरकार के गठन का रास्ता भी साफ होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। राज्य में स्थिति इस प्रकार है…
( कुल सीटें – 90 , परिणाम : 0)
कांग्रेस –61
भाजपा – 14
बसपा- 7
भाकपा – 7
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी -1

result bjp

जानकारी के अनुसार, राज्य में कांग्रेस 61 सीटों पर आगे चल रही है। अंबिकापुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, दुर्ग ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ताम्रध्वज साहू और पाटन सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल आगे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर आगे चल रही है।

Raipur

आयोग के अनुसार मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर सीट, महेश गागड़ा (बीजापुर सीट), अमर अग्रवाल (बिलासपुर सीट), रामसेवक पैकरा (प्रतापपुर सीट), दयालदास बघेल (नवागढ़ सीट), राजेश मूणत (रायपुर नगर पश्चिम सीट) और प्रेम प्रकाश पांडेय (भिलाई नगर सीट) पीछे चल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल (कसडोल सीट) भी पीछे चल रहे हैं।

हालांकि, मुख्यमंत्री रमन सिंह (राजनांदगांव सीट) और भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक (बिल्हा सीट) आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे), बसपा और भाकपा गठबंधन सात सीटों पर आगे है। मारवाही और कोटा सीट में अजीत जोगी और उनकी पत्नी रेणु जोगी आगे चल रहे हैं। वहीं पाली तानाखार सीट से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार हीरा सिंह मरकाम आगे चल रहे हैं।

– रुझानों में कांग्रेस को दो-तिहाई बहुमत मिल गया है। 90 सीटों के रुझान में बीजेपी की सीट लगातार गिरती जा रही है 23 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस की 61 सीटों पर आ गई है। वहीं अन्य पर 9 आगे चल रहे हैं।

–  बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव और दुर्ग से सांसद सरोज पांडे न कहा, हम केवल गिनती के पहले दौर के बाद कुछ भी नहीं कह सकते हैं। हम छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की उम्मीद करते हैं। यह एक बहुत करीबी लड़ाई है।

– छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 40 सीटों पर नेतृत्व किया, जबकि बीजेपी 15 सीटों पर आगे बढ़ी, वहीं कांग्रेस 5 सीटों पर।

–  90 सीटों के रुझान सामने आ गए है, कांग्रेस ने हासिल किया बहुमत।

–  छत्तीसगढ़ में सभी 90 सीटों का रुझान सामने आ गए है जिसमें कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया। इनमें बीजेपी महज 24 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस की बढ़त 59 सीटों पर हो गई है। वहीं अजित जोगी की पार्टी 5 सीटों पर आगे हैं, जबकि 02 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

–  90 सीटों के रुझानों में बीजेपी केवल 34 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस की 48 सीटों पर है वहीं अजित जोगी की पार्टी 6 सीटों पर आगे हैं, जबकि 02 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

–  मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी करुणा शुक्ला से 1 हजार वोटों से पीछे चलने के बाद फिरप बढ़त बना लिया है। करुणा अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी हैं और रमन सिंह को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

–  आधिकारिक ईसीआई के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी मारवाही में तीसरे स्थान पर हैं।

–  86 सीटों का रुझानों में बीजेपी सिर्फ 24 सीटों पर आगे, जबकि कांग्रेस की बढ़त 54 सीटों पर हो गई है। 08 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

–  62 सीटों का रुझान में 19 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है जबकि कांग्रेस की बढ़त 38 सीटों पर हो गई है और अन्य के खाते में 3 सीट पर आगे चल रहे हैं।

–  45 सीटों के रुझान में 20 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है और कांग्रेस 22 सीटों पर,  जबकि 3 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

मतगणना के लिए 5,184 गणनाकर्मी और 1,500 माईक्रोऑब्जर्वर नियुक्त किये गये हैं। प्रत्येक हॉल में मतगणना के लिए 14 टेबल, रिटर्निंग अफसर मेज और डाक मतपत्रों की गणना की मेज लगाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केन्द्रों में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रत्येक स्तर पर पहचान पत्र की जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं मतगणना और सारणीकरण की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हो रही है।

उन्होंने बताया कि मतगणना हॉल में प्रत्येक रिटर्निंग अफसर द्वारा सर्वप्रथम डाकमतपत्र की गिनती की जाएगी। डाकमतपत्र की गिनती प्रारंभ होने के 30 मिनट के बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती प्रारंभ की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम से डाले गये मतों की प्रत्येक चरण में 14 टेबल पर गणना होगी। सबसे अधिक कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में 30 चरण में गिनती होगी एवं सबसे कम मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में 11 चरणों में मतों की गिनती होगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी संभव कदम उठाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में 90 सीटों के लिए दो चरणों में 12 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 76.60 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना के साथ ही मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनके मंत्रिमंडल के 11 सदस्यों, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विक्रम उसेंडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद ताम्रध्वज साहू, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी समेत 1,269 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

इनमें 133 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का यह चौथा चुनाव है। इससे पहले तीन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर पिछले 15 वर्षों से सत्ता में है। वहीं कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के मध्य ही मुकाबला होता आया है लेकिन इस बार के चुनाव में अजीत जोगी की पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर मुकाबला को त्रिकोणीय बना दिया। कुछ सीटों पर उनकी पार्टी का दखल होने से मुकाबला रोचक हो गया है।

लगभग डेढ़ महीने के दौरान चुनावी रैलियों में राजनीतिक पार्टियां गांव, गरीब, किसान, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर आमने सामने रही। राज्य में जीत हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती समेत अनेक नेताओं ने राज्य का दौरा किया और मतदाताओं को संबोधित किया। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चार रैलियों, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 16 रैलियों, योगी आदित्यनाथ ने 24 रैलियों तथा मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य भर में 69 रैलियों को संबोधित किया है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य में 19 सभाएं कर अपनी पार्टी के लिए वोट मांगा है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 29 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए तथा 10 सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं। राज्य में इन सुरक्षित सीटों पर बड़ी जीत सत्ता तक आसान पहुंच का रास्ता है। वर्ष 2013 में हुए चुनाव में भाजपा ने 49 सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाई थी। वहीं कांग्रेस को 39 सीटों पर, बहुजन समाज पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी। जबकि एक सीट पर स्वतंत्र उम्मीदवार की जीत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।