मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर एक शादी हुई है जो सुर्खियों में छाई हुई है। मध्य प्रदेश की इस शादी में दो बहनों ने एक ही मंडप पर एक ही दूल्हें से शादी की है।
मध्य प्रदेश के भिंड का यह मामला है। बता दें कि भिंड के रहने वाले इस शख्स ने अपनी ही साली के साथ शादी रचाई है। इतना ही नहीं अपनी पत्नी से भी उसी मंडप में शख्स ने दोबारा शादी की।
ये है पूरा मामला
यह घटना भिंडे के मेहगांव जनपद के गुदावली गांव की है। उस गांव की सरपंच महिला विनीता है जिसके पति ने विनीता के साथ-साथ अपनी साली रचना के साथ भी शादी के बंधन में बंधे। जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 9 साल दिलीप और विनीता की शादी को हो चुके हैं। इन दोनों के तीन बच्चे भी हैं।
हामी भरी थी पत्नी ने
दिलीप ने बताया कि उनकी पत्नी विनीता ने ही इस शादी के लिए हामी भरी थी। उसके बाद विनीता की कजिन बहन रचना जो दिलीप की साली है उससे शादी रचाई। जिस समय जयमाला हो रही थी तभी स्टेज पर दो दुल्हन थीं। दिलीप ने पहले अपनी विनीता को वरमाला पहनाई उसके बाद उन्होंने रचना को वरमाला पहनाकर पत्नी के रूप में उसे स्वीकार किया।
यह शादी एक बड़ी वजह से हुई है
अब इस शादी को देखकर हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि दिलीप ने पहली पत्नी के होते दूसरी शादी आखिर क्यों करी। दिलीप ने अपनी दूसरी शादी पर कहा कि उनकी पहली पत्नी विनीता की तबीयत कुछ सही नहीं रहती है और बच्चे छोटे हैं जिसकी वजह से उनकी देखभाल नहीं होती।
बच्चों की देखभाल के लिए दिलीप ने दूसरी शादी का फैसला किया। दिलीप ने कहा कि वह रचना को पसंद भी करता था और जब उनकी दूसरी शादी की बात चली तो उन्होंने पत्नी विनीता को अपनी यह बात बताई। विनीता की रजामंदी के बाद ही दिलीप ने रचना के साथ शादी की।