मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई है। राज्य में शुक्रवार की सुबह का मौसम सिहरन पैदा करने वाला रहा है।
राहुल बोले- ‘मोदीनॉमिक्स’ ने इतना नुकसान कर दिया कि सरकार को अपनी रिपोर्ट छिपानी पड़ रही है
हवाओं के चलने के साथ आंशिक बादलों के बीच से झांकती धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया है। इन दिनों रातें ठंड का एहसास कराने लगी है, वहीं दिन में धूप की तल्खी चुभन तक पैदा कर देती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का राज्य पर भी असर होने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ सकता है।
राज्य के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15़1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 13.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29़1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।