लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा – ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ा जाए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ जाए। प्रत्येक मकान और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाए।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ा जाए। प्रत्येक मकान और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाए।केंद्र, और राज्य शासन ने तिरंगे झंडों की आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान आज यहां मंत्रालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगरों और ग्रामों में साइकल रैली, बाइक रैली, सरोवरों के निकट तिरंगे के साथ पैदल मार्च जैसे कार्यक्रम किए जाएँ। राजधानी भोपाल में भोजताल के पास भी कार्यक्रम कर जनता को जोड़ जाए। युवाओं की भागीदारी के लिए शिक्षण संस्थान आगे आएँ। खेल संस्कृति विभाग सहित अन्य विभाग हर घर तिरंगा अभियान की कामयाबी के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
सोशल मीडिया के माध्यम से तिरंगे के साथ तस्वीर पोस्ट करें – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जन-प्रतिनिधियों के सहयोग से अभियान को शानदार सफलता दिलवाने के प्रयास किए जाएं। मध्यप्रदेश में 11 से 17 अगस्त तक निरंतर अभियान की गतिविधियां चलनी हैं। अभियान पर तीन दिन 13 से 15 अगस्त विशेष फोकस किया जाएगा।चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिक राष्ट्र भक्ति का परिचय देते हुए तिरंगे के साथ तस्वीर पोस्ट करें। ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों की बहनें नेतृत्व करें। पुलिस बल, जन अभियान परिषद, अन्य स्वैच्छिक संगठन, रहवासी संघ, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।अभियान को सफल बनाने के लिए वातावरण निर्माण की गतिविधियाँ भी अभी से प्रारंभ की जा रही हैं। इस सप्ताह शौर्य स्मारक पर युवाओं की भागीदारी से राष्ट्र भक्ति गीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे। पुलिस बैंड के साथ आमजन हाथ में तिरंगा लेकर एक पैदल मार्च में भी शामिल होंगे। पैदल मार्च में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। विभिन्न वार्डों के नागरिक और कार्यालयों से अधिकारी-कर्मचारी पैदल मार्च के निर्धारित रूट के अनुसार अपनी भागीदारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।