मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को चार चुनावी सभाएं को सम्बोधित करेंगे। सीएम शिवराज चौहान मलेहरा विधानसभा के अधीन आने वाले बड़ मलेहरा, सुरखी क्षेत्र के सीहोरा, सांची सीट के हरदौट और ब्यावरा विधानसभा सीट के लखनवास में चुनावी सभाएं लेंगे।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में शिवपुरी जिले के करैरा और पोहरी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बराड़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा के अन्य नेता भी अलग अलग क्षेत्रों में चुनावी सभाए लेंगे। भाजपा की ओर से जनसभाएं मुख्य रूप से चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अनेक मंत्री ले रहे हैं।
कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और कुछ अन्य नेता चुनावी सभाओं में दिखायी दे रहे हैं। राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। मतदान तीन नवंबर को होने के कारण चुनाव प्रचार का शोरगुल एक नवंबर की शाम को थम जाएगा। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। इन सीटों पर कुल 355 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है, जिनमें लगभग एक दर्जन मंत्री भी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



