मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करते हुए आज कहा कि उनके सभी उत्पादों की खरीदी समर्थन मूल्य में की जाएगी।श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से किसानों को उनकी फसल खरीदी के लिए आश्वस्त किया और कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण मध्यप्रदेश में किसानों की फसलों की खरीदी रुकी हुई थी। 27 मार्च से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ की जाएगी। वे किसानों को आश्वस्त करते हैं, कि यदि उचित दाम मिलें, तो ही बाहर बेचें, समर्थन मूल्य पर आप सभी के उत्पाद सरकार खरीदेगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधा लगाने के अपने संकल्प के बीच आज यहां स्मार्ट सिटी रोड स्थित स्मार्ट पार्क में सबके लिए कल्याणकारी, भगवान शिव को समर्पित रुद्राक्ष का पौधा लगाया है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने इस मौके पर कहा कि भगवान शिव सभी का कल्याण करें, उनसे यही प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों से एक ही अनुरोध है कि साल में एक पौधा अवश्य लगाएं।