भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिसमें जनता चुनाव के माध्यम से अपनी मनपसंद सरकार को चुनती हैं। कई सालों से देश में कांग्रेस का ही वर्चस्व था लेकिन बदलाव की लहर ने भाजपा सरकार को फिर एक बार जनता के बीच लाकर खड़ा कर दिया हैं। पांच राज्यों में चुनाव के परिणाम में कांग्रेस को बुरी तरह हार मिली हैं। चुनावों में भाजपा को पुर्ण बहुमत मिली हैं। हालांकि पांच राज्यों में कांग्रेस की बुरी तरह पराजय के बाद मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के‘घर घर चलो’अभियान को पार्टी ने अच्छी तरह स्वीकार किया है और अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी घर बैठ जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, डॉ मिश्रा ने कहा कि श्री कमलनाथ के घर-घर चलो अभियान को कांग्रेस अच्छी तरह स्वीकार कर पांच राज्यों में घर बैठ गई। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को घर पर बैठाने का काम किया है।
दरअसल, इसी क्रम में उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी घर बैठ जाएगी।मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ की ओर से राज्य में‘घर घर चलो’अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर लोगों से संपर्क करने को कहा गया है।