#Punjab के साथ-साथ पूरी कांग्रेस में ‘राहुल कॉमेडी नाइट’ चल रही है।@BJP4India @BJP4Punjab @INCIndia pic.twitter.com/M2NkkjcG9Y
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 29, 2021
प्रदेश में होने वाली उपचुनावों को लेकर नरोत्तम ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को अच्छी तरह समझ चुकी है। उपचुनाव में कांग्रेस हारने वाली है, यह साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे भी जब ‘सेनापति’ ही नहीं है तो ‘सेना’ की चर्चा ही क्यों की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नीति है, न नीयत है और न नेता है।
आज जगह-जगह से कांग्रेस टूट रही है और टूटी हुई कांग्रेस को जोड़ने के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग वालों को लाया जा रहा है।
कांग्रेस के हश्र को देखकर @digvijaya_28 जी के दर्द को अच्छी तरह से समझा जा सकता है। pic.twitter.com/L4VFhN2jQP
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 29, 2021
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज जगह-जगह से कांग्रेस टूट रही है और टूटी हुई कांग्रेस को जोड़ने के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग वालों को लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हश्र को देखकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दर्द को अच्छी तरह से समझा जा सकता है।