मध्यप्रदेश में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर खालिस्तानी आंदोलन को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां बताया कि बुरहानपुर पुलिस ने कुछ समय से फरार चल रहे आसन सिंह सिकलीगर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी का खालिस्तान आदोंलन से संबंध
मंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ अन्य राज्यों की पुलिस भी उससे पूछताछ कर सकती है।’’बरहानपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि जनवरी में संदिग्ध आसन सिंह के बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि खरगोन जिले के भगवानपुरा कस्बे का रहने वाला आसन का खालिस्तानी आंदोलन से संबंध है।
उन्होंने बताया कि बुरहानपुर जिले के शिकारपुर थाने में आसन सहित चार लोगों के खिलाफ 21 देशी पिस्टल बरामद होने के बाद शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि आसन सिंह फरार चल रहा था जिसे 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।
आदिवासियों के जरिए खालिस्तान मूवमेंट तक अवैध रूप से कट्टे पहुंचाने के लगा था काम पर
आदिवासियों को अपने साथ शामिल कर खालिस्तान मूवमेंट तक अवैध तरीके से कट्टे पहुंचाने के काम में लगे सिकलीगरों को जनवरी में दर्यापुर के पास ट्रैप किया गया था। यह मामला शिकारपुरा थाने में दर्ज किया गया था। अब दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। 22 वर्षीय आरोपी आसन सिंह सिकलीगर खरगोन जिले के का रहने वाला है। सूचना पर पुलिस ने उसे भगवानपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। खालिस्तान मूवमेंट मिलने पर पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
आपको बता दे की पंजाब सहित हिमाचल व दिल्ली में खालिस्तान आतंकवादियों की गतिविधिया बढ़ती जा रही हैं। कथित किसान आदोंलन के बाद खालिस्तान आतंकवादी फिर अपने पैर पसारने की फिराक में लगे हुए। पंजाब व हिमाचल में खालिस्तान से जुड़े माहौल खराब करने की कोशिश में लगे रहते हैं, पंजाब में फिर से अलगाववाद की चिंगारी भड़का सके। सिकलीगर का बुरहानपुर पुलिस द्वारा पकड़ा जाना संतोष की बात हैं ।