BREAKING NEWS

विदेश मंत्रालय प्रवासन विधेयक का ड्राफ्ट कर रहा तैयार◾CM योगी ने कहा- 'गरीबलित, पिछड़े वर्ग का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए, कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा'◾‘कांग्रेसी युवराज’ राहुल गांधी अभी भी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकलें◾स्मृति ईरानी ने कहा- 'धर्म के आधार पर लोगों के बीच विभाजन नहीं होना चाहिए'◾राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर कांग्रेस ने साजिश रचने का लगाया आरोप◾अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी के लिए, कांग्रेस और राजद ने बिहार में एक मार्च निकाला◾CM योगी अपने संबोधन में कहा - गरीब, दलित का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए,यह कांग्रेस को नहीं बर्दाश्त ◾नितिन गडकरी ने कहा- 'जम्मू-कश्मीर में मिले लिथियम उपयोग से वाहन विनिर्माण में पहले पायदान पर होगा भारत'◾ कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित ◾राहुल को अयोग्य ठहराने से हम चुप नहीं बैठेंगे, भारतीय लोकतंत्र ओम शांति : कांग्रेस ◾लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾ लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾कांग्रेस समेत विपक्ष दलों ने निकाला संसद भवन से विजय चौक तक मार्च, हाथों में थाम रखे थे लोकतंत्र खतरे में है पोस्टर◾14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगें◾राहुल गांधी की सजा पर बिहार विधानसभा में कांग्रेस, RJD का विरोध, JDU अलग◾हिंडनबर्ग ने एक और कंपनी पर निकाली रिपोर्ट, इस बार रडार पे आई सीईओ की कंपनी ◾ मोदी सरनेम मामले में सजा के बाद, 'अब राहुल गांधी की गई सांसदी सदस्यता' ◾सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा की मौजूदगी का राज्यसभा में दिखा असर◾चीन अमेरिका को दी चेतावनी, दक्षिण चीन सागर में विवादित जल क्षेत्र से अमेरिकी युद्धपोत आगे बढ़ते रहे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे◾बीजेपी और विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा सोमवार तक स्थागित◾

मध्य प्रदेश : कांग्रेस MLA उमंग सिंघार पर दर्ज हुआ रेप केस, आक्रामक हुई BJP

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला ने कांग्रेस विधायक की पत्नी होने का भी दावा किया है। 38 वर्षीय महिला ने जिले के नौगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं उमंग सिंघार पर रेप के आरोप के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई।

खुद को कांग्रेस विधायक की पत्नी बताने वाली महिला का आरोप है कि धार जिले में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे स्थित विधायक निवास पर उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से 18 नवंबर 2022 के बीच उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मारपीट भी की और अभद्र व्यवहार किया। महिला के विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगाया है। 

मध्य प्रदेश में 15 महीने की कांग्रेस सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री रहे सिंघार को मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ का भी करीबी माना जाता है। राज्य कांग्रेस ने दावा किया कि भगवा पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर सिंघार को सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा डेढ़ साल से निशाना बनाया जा रहा है।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा, सिंघार के खिलाफ यह झूठा और मनगढ़ंत मामला है। जब से उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें सत्ताधारी पार्टी में शामिल होने के लिए पैसे की पेशकश की गई थी, तब से वह बीजेपी के निशाने पर हैं। इससे पहले सिंघार तब सुर्खियों में आए थे, जब भोपाल में उनके आवास पर एक महिला द्वारा कथित रूप से आत्महत्या करने के बाद उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। 

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर रेप के आरोप में केस दर्ज होने के बाद बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि MP से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर महिला से रेप और प्रताड़ना का मामला दर्ज। "लड़की हूं" की बात करने वाले खामोश हैं जबकि ऐसे दर्जनों मामले राजस्थान, झारखंड से भी आते हैं। ऐसे मुद्दों पर प्रियंका जी का आक्रोश सेलेक्टिव क्यों है? क्या वह इस विधायक को बर्खास्त करने की मांग करेंगी?।