मध्य प्रदेश के उज्जैन में मेले के दौरान युवक की हत्या से बवाल मच गया। कार्तिक मेले में बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई की बदमाशों ने सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या को लेकर मचे बवाल के बाद पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन ने हत्या के 3 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया।
जानकारी के मुताबिक, आगरा निवासी 22 साल का मृतक दीपक उज्जैन के जूना में सोमवार को अपनी मौसी के घर जन्मदिन मनाने आया था। इसके बाद मंगलवार रात सभी लोग पारंपरिक कार्तिक मेला घूम पहुंचे थे, तभी नाव झूले पर झूला झूलने के दौरान बैठे कुछ बदमाशों ने दीपक की बहन के साथ छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करते हुए दीपक का बदमाशों के साथ विवाद हो गया।
छेड़छाड़ का विवाद पुलिस तक पहुंचा। इस पर कार्तिक मेले की पुलिस चौकी पर पदस्थ पुलिसकर्मी रिपोर्ट लिखने की औपचारिक के लिए पुलिस चौकी तक चला गया। तभी दीपक को अकेला देख बदमाशों ने उसे घेर लिया और सीने में चाकू घोप दिया, जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त दीपक की मौत हो गई।
छेड़छाड़ का विवाद पुलिस तक पहुंचा। इस पर कार्तिक मेले की पुलिस चौकी पर पदस्थ पुलिसकर्मी रिपोर्ट लिखने की औपचारिक के लिए पुलिस चौकी तक चला गया। तभी दीपक को अकेला देख बदमाशों ने उसे घेर लिया और सीने में चाकू घोप दिया, जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त दीपक की मौत हो गई।
मृतक के परिजन संजय बनासिया ने बताया कि कुछ लड़के हमारे परिवार की लड़की को छेड़ रहे थे। वह लोग झूले वाले ही लग रहे थे जिन्होंने झगड़ा किया। मेले की पुलिस चौकी से घटना की सूचना देने पर वहां आए पुलिसकर्मियों ने हमसे कहा थाने चलो और रिपोर्ट लिखा दो इस पर हम वहां से चले गए और बदमाशों ने दीपू को घेरकर उसकी हत्या कर दी।
प्रशासन ने हत्या के 3 आरोपियों के घरों पर चलाया बुलडोजर
बीते मंगलवार रात हुई हत्या के 3 आरोपियों के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला। नगर निगम और जिला प्रशासन ने एक दिन पहले ही आरोपियों के घर गिराने के संकेत दे दिए थे। आज जब टीम कार्रवाई करने पहुंची, तो 3 थानों का पुलिस बल साथ रहा। किसी ने भी कार्रवाई का विरोध नहीं किया। हत्याकांड के 9 आरोपी हैं। इनमें एक नाबालिग है। पुलिस ने बुधवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 4 अभी फरार हैं। एसडीएम कल्याणी पांडेय का कहना है कि बाकी आरोपियों के घर भी चिह्नित कर गिराए जाएंगे।