महंत परमहंस दास ने TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर रखा 5 करोड़ का इनाम, जानें क्या है मामला

Summary :

तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का सिर कलम करने के लिए पांच करोड़ के इनाम की घोषणा की है।

भगवान राम और माता सीता को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ अयोध्या के संत समाज में आक्रोश व्याप्त है। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का सिर कलम करने के लिए पांच करोड़ के इनाम की घोषणा की है। 
परमहंस दास ने कहा, मां सीता एवं श्रीराम के बारे में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने जो कुछ भी कहा है, वह असह्य है। हम श्रीराम को परात्पर ब्रह्म मानते हैं और उनका रंचमात्र भी अपमान नहीं सहन कर सकते टीएमसी सांसद ने तो मर्यादा का घोर उल्लंघन किया है।

TMC सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दर्ज हुई FIR

उन्होंने कहा कि मां सीता पर की गई टिप्पणी अक्षम्य है। परमहंस दास ने कहा, ‘कल्याण बनर्जी पर कार्रवाई नहीं हुई तो उनका सिर काटने वाले को हम पांच करोड़ का इनाम देंगे। सस्ती राजनीति के लिए देवताओं का अपमान हो रहा है, इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।’
बीते दिनों एक कार्यक्रम में कल्याण बनर्जी ने रावण द्वारा सीता के हरण की तुलना उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड से की थी। उनके इस बयान का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसपर संत समाज ने नाराजगी जाहिर करते हुए टीएमसी सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Desk Team