महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 5,134 नये मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,17,121 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस अवधि में 224 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर इस महामारी में अबतक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 9,250 हो गई है।
आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस अवधि में 3,296 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। अबतक प्रदेश में 1,18,558 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस समय महाराष्ट्र में 89,294 संक्रमित उपचाराधीन हैं।


Download Android App
Download iOS App



