महाराष्ट्र में आज सुबह मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर रायगढ़ जिले के खोपोली इलाके के पास पीछे से आ रही एक कार ने ट्रक को टक्कर मार दी जिसमे 5 लोगों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायलों को कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई है।
एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोडा
खोपोली थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया की, दुर्घटना ढेकू गांव के पास बृहस्पतिवार को करीब आधी रात हो हुई। कार पुणे से मुंबई जा रही थी जब उसने 12 बजे के आसपास ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार में नौ लोग सवार थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
अधिकारी ने बताया, कि दुर्घटना में जान गंवाने वाली सभी पुरुष हैं, जबकि चार घायलों में एक महिला भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण कार ट्रक से टकरा गई। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
एक हाथ से कार का हैंडल पकड़ा दूसरे से जला रहा था सिगरेट
आपको बता दें की हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में लापरवाही ने एक लड़के की जान ले ली। सोमवार की रात दो लड़के अपनी महिला मित्र के साथ एक्टिवा में घूमने निकले थे। तभी लड़के ने सिगरेट जलाने के लिए एक हाथ छोड़ दिया और गाड़ी चलाने लगा। इस दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकरा गया।
हादसे में कार चला रहे लड़के की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठी उसकी सहेली व महिला मित्र को भी चोट लग गई। पुलिस से पूछताछ में खुलासा हुआ कि हादसे में जान गंवाने वाला लड़का चलती गाड़ी में सरगेट पर लाइट लगाने की कोशिश कर रहा था। तभी उन्होंने एक हाथ से कार का हैंडल पकड़ रखा था।