महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने छह नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंक दिया और खुद भी छलांग लगा ली। इस घटना में महिला तो बच गई लेकिन उसके सभी बच्चों की मौत हो गई। बता दें कि, यह घटना मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव की है।
18 महीने से 10 वर्ष के बीच है बच्चों की उम्र
इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि, मृतक बच्चों में पांच लड़कियां शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि, सभी बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 वर्ष के बीच है। इस घटना में बच्चों को फेंकने के बाद महिला जीवित कुएं से बाहर निकलने में सफल रही।

जानिए क्यों उठाया यह कदम
बता दें कि, 30 वर्षीय महिला की उसके पति के परिवार के सदस्यों ने पिटाई कर दी थी, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया।