मुंबई : महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच आज दो नगर निगम चुनावों के परिणामों की घोषणा हो गयी है। जलगांव की स्थिति लगभग साफ हो गई है। दोनों जगहों पर 153 सीटों पर 754 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था। सांगली में 78 और जलगांव में 75 सीटों के लिए मतदान हुआ था।
जलगांव और सांगली- मिरज- कुपवाड महानगर पालिका चुनाव में लगभग 57 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन चुनावों में महाराष्ट्र में प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका निभा रही कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन किया था। वहीं, सत्तारूढ़ बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ी थी।
5 बजे तक हुई मतगणना के मुताबिक दोनों ही महानगर पालिकाओं में बीजेपी के मेयर बनने का रास्ता साफ हो गया है। सांगली की 78 सीटों में से 41 सीटें बीजेपी ने जीत ली हैं तो वहीं जलगांव की 75 सीटों में 57 सीटों पर भी उसी की जीत हुई है।


Download Android App
Download iOS App



