लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

महाराष्ट्र चुनाव :रायगढ़ में शिवसेना-भाजपा की सीटें तीन से बढ़ कर पांच हुईं

महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में तटीय रायगढ़ जिले की सात विधानसभा सीटों में से शिवसेना भाजपा ने पांच सीटें जीत ली हैं। पहले इस जिले में शिवसेना भाजपा की सीटों की संख्या केवल तीन थी।

महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में तटीय रायगढ़ जिले की सात विधानसभा सीटों में से शिवसेना भाजपा ने पांच सीटें जीत ली हैं। पहले इस जिले में शिवसेना भाजपा की सीटों की संख्या केवल तीन थी। इस बार गठबंधन ने इसमें दो सीटों की वृद्धि की है। साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, मुंबई से लगे रायगढ़ जिले में शिवसेना ने दो और भाजपा ने एक सीट जाती थी। 
राकांपा और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी इस बार एक एक सीट जीती है। कभी यह जिला पीजन्ट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) का गढ़ माना जाता था। लेकिन इस बार यह पार्टी एक भी सीट यहां नहीं जीत पाई। अलीबाग सीट पर शिवसेना के महेंद्र हरि दलवी ने पीडब्ल्यूपी के विधायक सुभाष पाटिल को हराया। उरन में भाजपा के बागी प्रत्याशी महेश बलादी ने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ और शिवसेना के विधायक मनोहर भोइर को हराया। पीडीपी के पूर्व विधायक विवेकानंद पाटिल भी चुनाव हार गए। 
पनवेल में भाजपा विधायक एवं शहर एवं औद्योगिक विकास निगम (सीआईडीसीओ) के अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने पीडब्ल्यूपी के प्रत्याशी हरेश केनी को हराया। महाद विधानसभा सीट शिवसेना विधायक भारत गोगावाले ने दोबारा जीत ली। यह सीट पर उनकी लगातार तीसरी जीत है। उन्होंने कांग्रेस की रायगढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष मानिक जगताप को हराया। 
श्रीवर्द्धन सीट पर राकांपा प्रत्याशी अदिति सुनील तत्कारे ने शिवसेना के विनोद घोसालकर को 38,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। पेन सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए रविन्द्र पाटिल ने पीडब्ल्यूपी विधायक धैर्यशील पाटिल को हराया। करजात सीट पर शिवसेना के महेंद्र थोरवे ने वर्तमान राकांपा विधायक सुरेश लाड को हराया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 9 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।