कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है और यही फैसला हमारा है। खड़गे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है और हम इसे स्वीकार करते है। लेकिन इसके बाद पार्टी हाई कमान क्या निर्णय लेंगे, कब बोलेंगे, कैसा बोलेंगे वो उन पर छोड़ा हुआ है।
असदुद्दीन ओवैसी बोले- बाबरी मस्जिद अवैध थी तो आडवाणी पर मुकदमा क्यों?
उन्होंने कहा कि कुछ बयानों में कांग्रेस के शिवसेना को समर्थन देने की बात सामने आ रही है और कुछ इससे इंकार कर रहे है लेकिन इन बयानों में कोई सच्चाई नहीं है। कांग्रेस पार्टी का एक ही रूख है कि लोगों का जो जनादेश है, उस जनादेश को साथ लेकर और विपक्ष में बैठकर हम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) एक साथ मिलकर काम करें। यह हमारा फैसला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसलिये अगर कोई कुछ भी बोले तो उस बयान में कोई सच्चाई नहीं है।
महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक यहां दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर एक रिसोर्ट में रूके हुए है। खड़गे के अलावा, महाराष्ट्र कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिरोध के मद्देनजर अपनी रणनीति तय करने के लिए जयपुर में डेरा डाले हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



