BREAKING NEWS

स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- PM मोदी का अपमान करते करते ओबीसी समाज का अपमान कर रहे राहुल गांधी ◾राहुल गांधी के अदालती मामले पर राखी जा रही है नज़र : अमेरिकी अधिकारी ◾नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की पूजा करने से दूर हो जाते हैं सारे तंत्र-मंत्र, ऐसे करें पूजा◾फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता अमेठी से गिरफ्तार◾आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾

महाराष्ट्र: NCP चीफ शरद पवार ने कहा- देश में अच्छी बारिश हुई तो 2023 एक बेहतरीन साल होगा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि अगर 2023 में मानसून अच्छा रहा तो यह देश के लिए ‘‘बेहतरीन’’ साल होगा क्योंकि इससे कृषि क्षेत्र को फलने-फूलने और अर्थव्यवस्था के आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि निर्यात के मामले में भारत एक महत्वपूर्ण देश बन सकता है।

पवार नए साल की पूर्व संध्या पर पुणे जिले में अपने गृहनगर में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।उन्होंने कहा, ‘‘देश के 50 से 60 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं। यदि देश में अनुकूल वर्षा होती है, तो यह हम सभी के लिए एक अच्छा वर्ष होगा। कृषि के फलने-फूलने से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाला साल देश के किसानों के लिए खुशियों भरा रहे।’’

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि जब किसान खुश होंगे, तो अन्य व्यवसाय भी बेहतरीन दिन देखेंगे।उन्होंने कहा, वैश्विक स्तर पर, भारत निर्यात के मामले में एक महत्वपूर्ण देश बन सकता है। इसलिए, उद्योगों और व्यापार में नए सुधार होने चाहिए। आज कोई भी सत्ता में रहे, सभी को राजनीतिक मतभेदों को दूर करना होगा और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक साथ आना होगा।

राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य पर पवार ने कहा, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी दलों को बोलने की अनुमति नहीं मिली। सदन में अराजकता थी। उन्होंने यह भी कहा कि संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी दल जनवरी के अंत में एक साथ चर्चा करेंगे।