शिवसेना के साथ महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार बनाने के लिए राकांपा के शीर्ष नेताओं ने बृहस्पतिवार को बैठक की। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। राकांपा सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल को पार्टियों के बीच आधे-आधे समय के लिए बांटा जाएगा और पार्टी इस पद पर ढ़ाई साल तक रहेगी।
अमित शाह ने झारखंड में चुनावी रैली को किया संबोधित, राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
पार्टी के राज्य के नेता अजीत पवार, नवाब मलिक, राकांपा अध्यक्षव जयंत पाटिल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल इस बैठक में मौजूद थे। इससे पहले दिन में कांग्रेस कार्यकारी समिति ने महाराष्ट्र में राजनीतिक परिदृश्य की समीक्षा की। इससे पहले कांग्रेस ने शिवसेना के साथ गठबंधन सरकार बनाने के लिए राकांपा के साथ बैठक की थी।
कांग्रेस और राकांपा के शीर्ष नेता शिवसेना के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेंगे। इस बैठक के दौरान गठबंधन का नाम तय करने और साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर चर्चा होगी। इसके अलावा शिवसेना के साथ विचारधारा वाले अंतर से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।


Download Android App
Download iOS App



