महाराष्ट्र : ओवैसी ने शिवसेना पर साधा निशाना, कहा- ये 50-50 क्या है, नया बिस्किट है?

Summary :

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर रस्साकशी जारी है। और शिवसेना और भाजपा के बीच क्या समीकरण बनते हैं सभी को इसी का इंतजार है।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर रस्साकशी जारी है। शिवसेना और भाजपा के बीच क्या समीकरण बनते हैं सभी को इसी का इंतजार है। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है।
असदुद्दीन ओवैसी  ने कहा कि उद्धाव ठाकरे दो घोड़ों की सवारी करना चाहते हैं, वो जनता को मुर्ख ना बनाए। उन्होंने पूछा है कि ये 50-50 क्या है? क्या ये एक नया बिस्किट है? साथ ही ओवैसी ने कहा कि इन लोगों को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उद्धव ठाकरे अगर मुख्यमंत्री पद चाहते हैं तो दो घोड़ों पर सवारी नहीं कर सकते। ऐसा लगता है कि उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री मोदी से घबरा गए हैं। 
वहीं शिवसेना-बीजेपी गठबंधन के ढाई-ढाई साल सीएम पद पर रहने वाली बात पर भी एआईएमआईएम अध्यक्ष ने निशाना साधा। दरअसल, महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन की आसानी से सरकार बन सकती है. लेकिन शिवसेना इस बार सत्ता में बराबर की भागीदारी चाहती है. शिवसेना का कहना है कि पांच साल के कार्यकाल को ढाई-ढाई साल में बांटा जाए. हालांकि बीजेपी इस फॉर्मूले पर सहमत नहीं है.

इसरो चीफ बोले- चंद्रयान-2 कहानी का अंत नहीं, भविष्य में फिर करेंगे सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास

Desk Team