जाहिल और चलती फिरती लाशें…, बागियों पर संजय राउत का Tweet अटैक

Summary :

शिवसेना (Shiv Sena) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने बागी विधायकों (Rebel MLA) पर हमला बोला। उन्होंने एक बार फिर बागियों को जिंदा लाशें कहकर संबोधित किया।

Maharashtra Political Crisis : महाराष्ट्र में सियासी घमासान बढ़ता ही जा रहा है। शिवसेना की लड़ाई सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गयी है। इस बीच शिवसेना (Shiv Sena) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक बार फिर बागी विधायकों (Rebel MLA) पर हमला बोला है। 
संजय राउत ने मंगलवार को ट्विटर पर एक फोटो शेयर की, जिसपर लिखा हुआ है ‘जहालत एक किस्म की मौत होती है और जाहिल लोग चलती फिरती लाशें हैं’। 


बागी विधायकों को पहले भी जिंदा लाश बता चुके हैं राउत

राउत इससे पहले भी बागी विधायकों को जिंदा लाशें कहकर संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि गुवाहाटी में वो 40 जिंदा लाशें हैं जिनकी आत्मा मर चुकी है। अपने इस बयान पर अडिग रहते हुए उन्होंने फिर इसी बात को दोहराते हुए कहा था कि जिनका जमीर मर गया हो उन्हें और क्या कहा जाए। 
महाराष्ट्र की सियासत में आज का दिन अहम
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि जिस फ्लोर टेस्ट की मांग बागी विधायक कर रहे थे अब उसकी संभावना बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने इस पूरे मामले में खुद संज्ञान लेते हुए फ्लोर टेस्ट कराने का फैसला कर सकते हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट से 11 जुलाई तक राहत मिलने के बाद खबर आ रही कि शिंदे गुट आज (28 जून) मुंबई लौट सकता हैं।

Desk Team