महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए इतने दिन हो गए है लेकिन अभी तक महाराष्ट्र किसी की सरकार नहीं बनी। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच दांवपेच जारी है। भाजपा जहां सरकार गठन की कोशिशों में लगी हुई है वहीं शिवसेना 50:50 के फॉर्मूले पर अड़ी हुई है।
शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को फिर से कहा है कि हम केवल उस प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। जिसे हमने विधानसभा चुनाव से पहले स्वीकार किया था। अब नए प्रस्तावों का आदान-प्रदान नहीं किया जाएगा। संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर जो सहमति बनी थी, उसी पर हमने चुनाव लड़ा था, और उसी पर गठबंधन हुआ था।
किसी भी तरह का प्रस्ताव नहीं आएगा, ना जाएगा, जो प्रस्ताव तय हुआ था सिर्फ उस पर बात होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूर पड़ती है तो ये जनता के साथ अन्याय होगा। महाराष्ट्र अगर राष्ट्रपति शासन की तरफ बढ़ रहा है उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं है।
संजय राउत ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा और महाराष्ट्र में राजनीति की सूरत बदल रही है। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) चीफ मोहन भागवत से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में सरकार गठन को लेकर चर्चा हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



