BREAKING NEWS

आज का राशिफल (23 मार्च 2023)◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुमार मंगलम बिरला, एसएम कृष्णा समेत इन दिग्गजों को पद्म पुरस्कार से नवाजा, देखें लिस्ट ◾मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, गौतम अडाणी अरबपतियों की लिस्ट में 23वें स्थान पर खिसके◾भारत के कड़े रूख के बाद हरकत में आई ब्रिटेन सरकार, भारतीय उच्चायोग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा ◾कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बाबूराव चिंचानसुर ने थामा कांग्रेस का दामन ◾सेना में जेएजी पद पर भर्ती के लिए विवाहितों को अपात्र घोषित करना तर्कपूर्ण: केन्द्र ने कोर्ट से कहा◾दिल्ली में फिर हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई तीव्रता ◾झारखंड विधानसभा में BJP नेता ने कुर्ता फाड़ा, CM हेमंत सोरेन ने कहा भाजपाइयों ने सदन की गरिमा तार-तार कर दी◾Gang-rape Case: बिलकिस बानो के दोषियों को सुप्रीम झटका, समयपूर्व रिहाई के खिलाफ की जाएगी सुनवाई ◾ अयोध्या में श्री राम मंदिर के सपरिवार करूंगा दर्शन - शिवपाल यादव◾‘आप विदेश नहीं, अपने पूर्वजों के घर आए हैं’, दक्षिण कोरिया के भिक्षुओं से बोले CM योगी ◾मध्यप्रदेश में बर्बाद हुई फसल को बनाया जा रहा है सियासी मुद्दा, किसानों को बुरा हाल ◾नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गुजरात से किया गया गिरफ्तार ◾नाना की मौत पर Vlog बनाना यूट्यूबर को पड़ा भारी, भड़के लोगों ने कहा- ये तो हद हो गई◾पाकिस्तान: इमरान खान की PTI पर लटकी तलवार, शरीफ सरकार लगा सकती है बैन ◾अखिलेश ने यूपी सरकार पर आरिफ से सारस छीनने का लगाया आरोप ◾अलर्ट! कोरोना की वापसी से घबराई सरकार, PM मोदी करेंगे उच्चस्तरीय बैठक ◾कोरोना की वापसी! केरल में 172 नए मामले सामने आए, सरकार ने सभी जिलों को किया अलर्ट ◾CM योगी ने कहा- मिशन शक्ति कार्यक्रम बना मिसाल,अनेक राज्यों में भी मिली मान्यता ◾PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा- भारत ने सबसे तेज गति से 5-G मोबाइल प्रौद्योगिकी शुरू की ◾

Maharashtra: महिला आयोग ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई करने को कहा

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने पालघर जिले के एक गांव में आठ लोगों द्वारा 16 वर्षीय लड़की के कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।आयोग की अध्यक्ष रुपाली चकनकर ने यह जानकारी दी।

लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया 

एक पुलिस अधिकारी ने पहले बताया था कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात हुई। आरोपियों में लड़की का एक मित्र भी शामिल हैं। उन्होंने गांव में एक खाली बंगले में लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसे समुद्र तट पर ले गए जहां उन्होंने फिर से उससे दुष्कर्म किया।उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार सुबह आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 366 (ए), 341, 342 और 323 तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवई करने का निर्देश

चकनकर ने एक वीडियो संदेश में कहा कि आयोग को सोशल मीडिया के जरिए घटना के बारे में पता चला और उसने इस पर स्वत: संज्ञान लिया है।उन्होंने बताया कि आयोग ने पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक को गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवई करने का निर्देश दिया है।चकनकर ने कहा कि उन्होंने पुलिस प्रमुख से बात की है और घटना की विस्तारपूर्वक जानकारियां हासिल की है। उन्होंने बताया कि दोषियों को सजा दी जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि आयोग हमेशा यह सुनिश्चित करने के प्रयास करता है कि ऐसी घटनाएं फिर से न हो।

22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया 

उन्होंने कहा कि आयोग ‘दामिनी दस्ते’ (पुलिस की महिला विशिष्ट शाखा) के जरिए स्कूलों तथा कॉलेजों में लड़कियों की काउंसिलिंग करता है और उन्हें सोशल मीडिया के इस्तेमाल के फायदे और नुकसान की जानकारी देता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति से दोस्ती करते वक्त उसकी पहचान की पुष्टि करनी चाहिए।

पालघर पुलिस ने रविवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि जब शनिवार को लड़की घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश की। जब उन्होंने लड़की को फोन किया तो वह रोती रही। बाद में वे पुलिस के पास गए और पुलिस ने लड़की का पता लगाया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।