लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

महात्मा गांधी के पास किसी यूनिवर्सिटी की कोई डिग्री नहीं थी- LG मनोज सिन्हा

गांधी परिवार को इस वक्त बड़ा झटका लगा है क्योंकि राहुल गांधी की सदस्यता जा चुकी है। इसी कड़ी में अब उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि महात्मा गांधी के पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं थी, कानून की डिग्री तो दूर की बात है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बारे में बहुत से लोगों की धारणा बिलकुल गलत है।

गांधी परिवार को इस वक्त बड़ा झटका लगा है क्योंकि राहुल गांधी की सदस्यता जा चुकी है। इसी कड़ी में अब  उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि महात्मा गांधी के पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं थी, कानून की डिग्री तो दूर की बात है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बारे में बहुत से लोगों की धारणा बिलकुल गलत है।
गांधीजी के पास कोई डिग्री नहीं थी1679655140 qqqqq
मनोज सिन्हा ने कहा कि लोगों को केवल किसी डिग्री के लिए नहीं बल्कि उससे अधिक के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग जानते हैं। यहां तक कि बहुत से शिक्षित लोगों को यह गलतफहमी है कि गांधीजी के पास कानून की डिग्री थी। गांधीजी के पास कोई डिग्री नहीं थी।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  बोले मनोज सिन्हा
दरअसल 23 मार्च को मनोज सिन्हा ग्वालियर की IMT यूनिवर्सिटी में भाषण देने पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने पूछा कि कौन कहेगा कि गांधीजी पढ़े-लिखे नहीं थे? ऐसा कहने की हिम्मत किसी में नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री या योग्यता नहीं थी। हममें से बहुत से लोग हैं जो सोचते हैं कि महात्मा गांधी के पास कानून की डिग्री थी।मनोज सिन्हा ने ये भी कहा कि महात्मा गांधी की एकमात्र योग्यता हाई स्कूल डिप्लोमा थी। उन्होंने कानून का अभ्यास करने के लिए योग्यता प्राप्त की। उनके पास कानून की डिग्री नहीं थी। 
गांधी ने देश के लिए बहुत कुछ किया- सिन्हा
मनोज सिन्हा ने ये भी कहा कि गांधी ने देश के लिए बहुत कुछ किया। लेकिन जो कुछ भी हासिल हुआ, उसका केंद्र बिंदु सत्य था। उनके जीवन के तमाम पहलुओं पर गौर करें तो उनके जीवन में सत्य के अलावा कुछ भी नहीं था। चाहे कितनी भी चुनौतियां हों, महात्मा गांधी ने कभी भी सत्य का परित्याग नहीं किया और अपनी अंतरात्मा की आवाज को पहचाना। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।