BREAKING NEWS

आज का राशिफल (30 मार्च 2023)◾पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला ◾‘जिस क्षण राजनीति और धर्म...’ , हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात ◾सावरकर विवाद पर मतभेदों को खत्म के लिए राहुल और संजय राउत बीच हुई बैठक◾नीतीश कुमार ने किया PM मोदी पर कटाक्ष, कहा- कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा◾ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 10 मई को डाले जाएंगे वोट◾आदिपुरुष फिल्म पर सैफ अली खान और कृति सेनन सहित 10 के खिलाफ कोर्ट का नोटिस◾प्रह्लाद जोशी ने किया दावा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP की दूसरी बार बहुमत के साथ बनेगी सरकार◾Google vs CCI: गूगल को बड़ा झटका, NCLAT ने 1337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने को बरकरार रखा◾CM योगी ने कहा- गरीबी और कमजोरों को उजाड़ने वाले नहीं जाए बख्शे◾जब अतीक कोर्ट में बोला- जेल में बंद आदमी से पिस्टल क्यों मंगवाऊंगा, मेरे पास उससे अच्छी पिस्टल थी◾

उत्तराखंड: CM धामी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों के बदले विभाग

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद संभालने के बाद पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल में महिला अधिकारियों पर भरोसा जताते हुए 21 आईएएस सहित 22 नौकरशाहों के विभाग बदल दिए हैं। देहरादून में मंगलवार देर रात जारी तबादला सूची के मुताबिक, धामी ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को जहां मुख्यमंत्री कार्यालय की कमान सौंपी है, वहीं राधिका झा को स्वास्थ्य एवं ​चिकित्सा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग का दायित्व दिया गया है।  

इन अधिकारियों का हुआ तबादला 

सूची के अनुसार, रतूड़ी अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) के रूप में आनंद बर्धन का स्थान लेंगी, जिन्हें अब राजस्व, ग्राम्य विकास, शहरी विकास एवं आवास महकमों की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अलावा रतूड़ी गृह एवं कारागार विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। सूची के मुताबिक, राधिका झा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा का दायित्व पंकज पांडे से ग्रहण करेंगी, जो एक महिला चिकित्सक के साथ अपनी पत्नी के कथित विवाद के कारण चर्चा में रहे थे। हांलांकि, पांडे को औद्योगिक विकास, खनन, आयुष एवं आयुष शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। 

प्रशांत किशोर देश में ब्रांड बन चुके हैं, विपक्ष को एकजुट करने का काम कर रहे: अशोक गहलोत

सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव शैलेष बगोली अब सतर्कता, कार्मिक, कृषि और उच्च शिक्षा विभाग भी देखेंगे। इसके मुताबिक, मुख्य सचिव एसएस संधु अपने वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त मुख्य स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वहीं, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से गृह एवं कारागार विभाग का जिम्मा वापस ले लिया गया है, जबकि वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन जैसे विभाग उनके पास बने रहेंगे।  

कई अधिकारियों के दायित्व बदले गए 

इसके अलावा, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव एल फनई, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, नितेश कुमार झा, अरविंद हयांकी, सचिन कुर्वे, सौजन्या, वीवीआरसी पुरुषोत्तम, रंजीत सिन्हा, हरिचंद्र सेमवाल, चंद्रेश कुमार यादव, विजय कुमार यादव और प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी के दायित्वों में भी फेरबदल किया गया है।