पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावों से पहले लोगों को मुर्ख बनाने के लिए लुभावने वाले करती है और बाद में उन्हें पूरा है करती। मुख्यमंत्री बनर्जी ने बीजेपी का नाम लिए बगैर कहा कि लोग आवश्यक वस्तुओं की ‘‘रोजाना बढ़ रही कीमतों’’ से परेशान हैं।
अलीपुरद्वार जिले के हासीमारा में आदिवासी सामूहिक विवाह समारोह के दौरान उन्होंने ये बात कही। मुख्यमंत्री मनाता बनर्जी ने कहा, “आपने देखा है कि गैस के दाम कितने बढ़ गए हैं? ‘उज्ज्वला’ योजना कहां है? यह गायब हो गई है। फिर से जब चुनाव पास होंगे, वे आपसे एक अलग राज्य बनाने, एक अन्य ‘उज्ज्वला’ योजना लाने या चाय बागानों की खरीदारी का वादा करेंगे।”
उन्होंने कहा, ‘‘वे चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और देखिए अब क्या हो रहा है, देश की मौजूदा स्थिति क्या है और बढ़ती महंगाई किस प्रकार आमजन को प्रभावित कर रही है।’’ मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन जारी नहीं करने और राज्यों को गेहूं की आपूर्ति ‘‘रोकने’’ के लिए भी केंद्र सरकार की आलोचना की। सामूहिक विवाह समारोह के दौरान ममता बनर्जी ने लोक कलाकारों के साथ डांस भी किया।


Download Android App
Download iOS App



