लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

ममता बनर्जी ने बताया कन्याश्री योजना से करीब 67 लाख लड़कियों को फायदा हुआ

2013 में शुरू हुई कन्याश्री योजना ने संयुक्त राष्ट्र (प्रथम पुरस्कार) पुरस्कार जीता है। इस अनोखी योजना के माध्यम से करीब 67 लाख लड़कियों को सशक्त बनाया गया है। लड़कियां हमारे राष्ट्र की संपत्ति हैं। हमें उन पर गर्व है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार की कन्याश्री योजना ने अब तक करीब 67 लाख लड़कियों को सशक्त बनाया है। ममता ने ट्वीट कर कहा, आज कन्याश्री दिवस है। 2013 में शुरू हुई कन्याश्री योजना ने संयुक्त राष्ट्र (प्रथम पुरस्कार) पुरस्कार जीता है। इस अनोखी योजना के माध्यम से करीब 67 लाख लड़कियों को सशक्त बनाया गया है। लड़कियां हमारे राष्ट्र की संपत्ति हैं। हमें उन पर गर्व है।
फ्लैगशिप योजना 2013 में अविवाहित लड़कियों के लिए दो नकद हस्तांतरण घटकों के साथ शुरू की गई थी। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने 2017 में इस योजना के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार भी जीता। इस योजना का लक्ष्य लड़कियों को प्रोत्साहित कर शिक्षा जारी रखना है, जिससे उनकी शादी में 18 साल के बाद हो सके।
इस योजना के तहत, 13 से 18 वर्ष की आयु की बीच की लड़कियों को 1,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति मिलती है, और 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद उन्हें 25,000 का एकमुश्त अनुदान प्रदान किया जाता है, बशर्ते कि वे पढ़ाई कर रही हों। सरकार ने राज्य में कन्याश्री कॉलेजों में कन्याश्री विश्वविद्यालय स्थापित करने का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने पिछले साल जनवरी में नादिया जिले के कृष्णनगर में विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।