पश्चिम बंगाल में सियासी सरगर्मी लगातार तेज है। वहीं सभी दलों के बीच बयानबाजी भी जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुड़ा में एक रैली में भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी बदलने के लिए तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को पैसों का लाालच दे रही है।
सीएम ममता ने कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है और राष्ट्र का सबसे बड़ा अभिशाप है। ममता ने आगे कहा कि चुनाव आने से पहले भाजपा टीएमसी नेताओं को डराने के लिए स्टिंग ऑपरेशन का मुद्दा उठा लेते हैं। मगर मैं ऐसे लोगों से स्पष्ट रूप से कहती हूं कि मैं भाजपा या किसी भी एजेंसी से नहीं डरती हूं।
उन्होंने कहा कि “अगर भाजपा में हिम्मत है, तो मुझे गिरफ्तार कराए। मैं जेल से भी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करूंगी।” ममता ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग सट्टेबाजों की तरह काम कर रहे हैं, और उन्हें यह भ्रम है कि इससे भाजपा सत्ता में आ सकती है। बता दें कि 294 विधानसभा सीटों वाले राज्य पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।


Download Android App
Download iOS App



