दिल्ली के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। सीएए के खिलाफ फैली यह हिंसा अब लगभग थम गई है लेकिन इस मुद्दे पर राजनैतिक माहौल पूरा गरम है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली हिंसा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
भुवनेश्वर में एक बैठक में शामिल होने के बाद शुक्रवार को ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में जो हुआ वह बहुत परेशान करने वाला है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। कई लोगों के साथ पुलिस कर्मियों और एक आईबी अधिकारी की जान चली गई। पीड़ितों के परिवारों को मदद दी जानी चाहिए और शांति लौटानी चाहिए।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर दिल्ली में हिंसा के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को लेकर बोली अभी इस समस्या का हल होना चाहिए, राजनीतिक चर्चा बाद में भी हो सकती है। इस बारे में हम बाद में भी बात कर सकते हैं लेकिन अभी इस समस्या का समाधान निकालना ज्यादा जरुरी है।
निर्भया मामला : फांसी के सजा को उम्रकैद में बदलने के लिए दोषी पवन ने दी याचिका
बता दें उत्तर पूर्वी दिल्ली में इस सप्ताह की शुरुआत में सीएए के समर्थक व विरोधियों के बीच हुई हिंसा के दौरान काफी तबाही देखने को मिली। इस दौरान सैकड़ों मकानों, दुकानों, स्कूल, फैक्टरियां और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इस इलाके में तीन दिनों तक हुई हिंसक वारदातों में लगभग 200 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।