ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, बताया- ‘फेंकुओं’ की पार्टी

Summary :

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने सीएए, एनपीआर और एनआरसी जबरन लागू करवाने का प्रयास कर देश में सद्भाव बिगाड़ने के लिए केंद्र की भाजपा नीत सरकार की भी आलोचना की ।

कृष्णनगर : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर तंज कस्ते हुए ‘फेंकुओं’ पार्टी बतया साथ ही यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ धर्म के आधार पर राजनीती करती है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर देश को बांटकर लोगों को बंदूकों और गोलियों से धमकाती है। 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम लिए बिना बनर्जी ने सवाल किया कि कैसे एक केंद्रीय मंत्री संवैधानिक पद पर रहते हुए असंवैधानिक बातें बोल सकता है। ठाकुर ने अपने समर्थकों से विवादास्पद नारे लगवाए थे । बनर्जी नादिया जिले के कृष्णनगर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं । तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘गोली बनाम बोली’ वाले बयान के लिए उनकी आलोचना की । 
बनर्जी ने कहा, ‘‘भाजपा फेकू पार्टी है । वह केवल फेक न्यूज देने में दिलचस्पी रखती है । वह बंदूक और गोलियों से लोगों को धमकाकर, धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है । ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा जन्म हिन्दुस्तान में हुआ है, बंदूकों और गोलियों से लोगों पर हमला करवाने वाली भाजपा के शासन वाले देश में नहीं।’’ तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने सीएए, एनपीआर और एनआरसी जबरन लागू करवाने का प्रयास कर देश में सद्भाव बिगाड़ने के लिए केंद्र की भाजपा नीत सरकार की भी आलोचना की । 

Desk Team