ममता बनर्जी ने PM मोदी को पत्र लिखकर राज्य के लिए कोविड रोधी टीकों की मांग की

Summary :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य के लिए कोविड रोधी टीकों की आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह किया और कहा कि उनकी सरकार संभावित तीसरी लहर से पहले आबादी के एक बड़े हिस्से का टीकाकरण करना चाहती है।

बनर्जी ने दो पन्नों के अपने पत्र में कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली सूचना के अनुसार जुलाई महीने के लिए टीके की 73 लाख खुराकों का आवंटन हुआ है। उन्होंने लिखा, ‘‘दुर्भाग्य से इस महीने अब तक केवल 25 लाख खुराक ही पहुंची हैं। इसलिए, हम आपसे आग्रह करना चाहेंगे कि कृपया आवश्यक दिशा-निर्देश दें जिससे कि हमारे राज्य में आपूर्ति बढ़े और तीसरी लहर शुरू होने से पहले आबादी के एक बड़े हिस्से का टीकाकरण हो सके।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में इस साल 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के तहत अब तक 2.5 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।उन्होंने उल्लेख किया कि केंद्र ने 2.12 करोड़ खुराक उपलब्ध कराईं, जबकि राज्य ने 18 लाख खुराक खरीदीं।मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि पात्र श्रेणियों में हर किसी को टीका लगाने के लिए राज्य को 11.5 करोड़ खुराक और चाहिए।

Desk Team