पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण पर मतदान संपन्न हो चुका है, वहीं तीसरे चरण के लिए धुंआधार प्रचार भी आरंभ हो गया है। आज कूच बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर पलटवार किया। प्रधानमंत्री ने कल सवालिया लहजे में कहा था कि “दीदी” आप अचानक किसी एक सीट पर फॉर्म भरने जा रही हो? क्या यह सच्चाई है?’’
प्रधानमंत्री के इस बयान पर जवाब देते हुए ममता ने कहा, मैं आपकी पार्टी की सदस्य नहीं हूं जो आप मुझे बताएंगे कि मुझे कहां से चुनाव लड़ना है, मैं नंदीग्राम से जीतूंगी, चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहती हूं कि पहले अपने गृह मंत्री को काबू कीजिए, इनके बाद हमें नियंत्रित करने की कोशिश कीजिएगा। हम आपकी पार्टी के सदस्य नहीं हैं जो आप हमें नियंत्रित कर लेंगे।’’
रैली से अपनी उत्तर बंगाल की यात्रा की शुरुआत करने वाली बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग चुनाव नहीं करा रहा बल्कि गृह मंत्री अमित शाह चुनाव करा रहे हैं। बनर्जी ने कहा,‘‘ मुझे 200 से अधिक सीटें चाहिए, क्योंकि इससे कम का मतलब है कि वे (बीजेपी) ‘गद्दारों’ को खरीद लेंगे।’’
TMC ने लगाया ट्विस्ट का तड़का, क्या 2024 में वाराणसी से चुनावी मैदान में उतरेंगी ममता?
उलुबेरिया में गुरुवार को रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवाल किया कि क्या ”दीदी” दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगी क्योंकि नंदीग्राम में उनकी हार तय प्रतीत हो रही है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। पार्टी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे आधारहीन दावों के लिए ‘‘माफी मांगनी चाहिए।’’ पार्टी के एक अन्य नेता ने नाम उजागर नहीं करने के अनुरोध के साथ कहा कि ममता के किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है क्योंकि वह नंदीग्राम सीट पर आसानी से जीत हासिल करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



