लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

माणिक सरकार ने किया दावा, बोले- वामपंथी दल, कांग्रेस के बीच चुनावी समझौते से BJP डरी हुई है

त्रिपुरा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है।इसको लेकर सियासी तौर पर काफी गर्मागर्मी चल रही है।इसी बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता माणिक सरकार ने दावा किया है।

त्रिपुरा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है।इसको लेकर सियासी तौर पर काफी गर्मागर्मी चल रही है।इसी बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता माणिक सरकार ने दावा किया कि त्रिपुरा में ‘‘फासीवादी शासक’’ को बाहर करने के लिए राज्य में वामपंथी दल और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिए ‘‘नैतिक आधार’’ है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पिछले पांच वर्षों में उसके शासन के दौरान इस पूर्वोत्तर राज्य में ‘‘लोकतंत्र का गला घोंटने’’ का आरोप भी लगाया।
 चुनावी रैली को संबोधित किया 
इसके साथ ही धलाई जिले के सूरमा निर्वाचन क्षेत्र में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सोच रही होगी कि उसके दोनों प्रतिद्वंद्वियों ने कैसे हाथ मिला लिया। वे चुनावी तालमेल की नैतिकता पर भी सवाल उठा रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि जनता फासीवादी शासक को सत्ता से बेदखल करना चाहती है।’’
राष्ट्रव्यापी नारे को  मिलेगी त्रिपुरा से गति
सरकार ने दावा किया कि पूर्वोत्तर राज्य में वाम-कांग्रेस का गठबंधन ‘‘लोकतंत्र को बहाल करने की लोगों की आकांक्षा पर आधारित’’ है।उन्होंने कहा, ‘‘ माकपा और कांग्रेस दोनों लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता को बहाल करने और लोगों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। दोनों दलों के बीच नैतिक आधार पर चुनावी समझौता हुआ है। ‘देश बचाने के लिए भाजपा को हटाओ’ के राष्ट्रव्यापी नारे को त्रिपुरा से गति मिलेगी।’’
विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया 
उन्होंने कहा, ‘‘आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार अपरिहार्य है।’’त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी।त्रिपुरा में कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − seven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।