उच्चतम न्यायालय द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार शाम तक विश्वास प्रस्ताव पर मतदान का आदेश देने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि सदन का सबसे वरिष्ठ सदस्य कार्यवाहक अध्यक्ष होना चाहिए क्योंकि ऐसा ही नियम है।
अयोध्या : SC के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं करेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड
पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नियम होता है कि सदन का सबसे वरिष्ठ सदस्य कार्यवाहक अध्यक्ष बने। ऐसे में महाराष्ट्र में भी यही होना चाहिए।’’ उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय का फैसला संविधान दिवस पर देश का सबसे तोहफा है।
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को निर्देश दिया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस बुधवार को विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध करें। न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त से बचने के लिए यह जरूरी है।